Thursday, January 24, 2019

बोलिये सुरीली बोलियाँ

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
बोलिये सुरीली बोलियाँ
खट्टी मीठी आँखों की रसीली बोलियाँ

रात में घोले चाँद की मिश्री
दिन के ग़म नमकीन लगते हैं
नमकीन आँखों की नशिली बोलियाँ

गूंज रहे हैं डूबते साये
शाम की खुशबू हाथ ना आये
गूंजती आँखों की नशिली बोलियाँ
                                         -गुलज़ार                               

रात भर सर्द हवा चलती रही

रात भर सर्द हवा चलती रही
रात भर हमने अलाव तापा
मैंने माजी से कई खुश्क सी शाखें काटीं
तुमने भी गुजरे हुये लम्हों के पत्ते तोड़े
मैंने जेबों से निकालीं सभी सूखीं नज़्में
तुमने भी हाथों से मुरझाये हुये खत खोलें
अपनी इन आंखों से मैंने कई मांजे तोड़े
और हाथों से कई बासी लकीरें फेंकी
तुमने पलकों पे नामी सूख गयी थी, सो गिरा दी|

रात भर जो भी मिला उगते बदन पर हमको
काट के दाल दिया जलाते अलावों मसं उसे
रात भर फून्कों से हर लोऊ को जगाये रखा
और दो जिस्मों के ईंधन को जलाए रखा
रात भर बुझते हुए रिश्ते को तापा हमने |
                                            -गुलज़ार   

प्यार वो बीज है

प्यार कभी इकतरफ़ा होता है; न होगा 
दो रूहों के मिलन की जुड़वां पैदाईश है ये
प्यार अकेला नहीं जी सकता 
जीता है तो दो लोगों में
मरता है तो दो मरते हैं

प्यार इक बहता दरिया है 
झील नहीं कि जिसको किनारे बाँध के बैठे रहते हैं
सागर भी नहीं कि जिसका किनारा नहीं होता
बस दरिया है और बह जाता है. 

दरिया जैसे चढ़ जाता है ढल जाता है
चढ़ना ढलना प्यार में वो सब होता है
पानी की आदत है उपर से नीचे की जानिब बहना 
नीचे से फिर भाग के सूरत उपर उठना
बादल बन आकाश में बहना
कांपने लगता है जब तेज़ हवाएँ छेड़े 
बूँद-बूँद बरस जाता है.

प्यार एक ज़िस्म के साज़ पर बजती गूँज नहीं है
न मन्दिर की आरती है न पूजा है
प्यार नफा है न लालच है 
न कोई लाभ न हानि कोई
प्यार हेलान हैं न एहसान है.

न कोई जंग की जीत है ये
न ये हुनर है न ये इनाम है 
न रिवाज कोई न रीत है ये 
ये रहम नहीं ये दान नहीं 
न बीज नहीं कोई जो बेच सकें.

खुशबू है मगर ये खुशबू की पहचान नहीं
दर्द, दिलासे, शक़, विश्वास, जुनूं, 
और होशो हवास के इक अहसास के कोख से पैदा हुआ 
इक रिश्ता है ये 
यह सम्बन्ध है दुनियारों का,
दुरमाओं का, पहचानों का
पैदा होता है, बढ़ता है ये, बूढा होता नहीं
मिटटी में पले इक दर्द की ठंढी धूप तले
जड़ और तल की एक फसल
कटती है मगर ये फटती नहीं.

मट्टी और पानी और हवा कुछ रौशनी 
और तारीकी को छोड़
जब बीज की आँख में झांकते हैं
तब पौधा गर्दन ऊँची करके 
मुंह नाक नज़र दिखलाता है.

पौधे के पत्ते-पत्ते पर
कुछ प्रश्न भी है कुछ उत्तर भी 
किस मिट्टी की कोख़ से हो तुम 
किस मौसम ने पाला पोसा
औ' सूरज का छिड़काव किया.

किस सिम्त गयी साखें उसकी
कुछ पत्तों के चेहरे उपर हैं 
आकाश के ज़ानिब तकते हैं
कुछ लटके हुए ग़मगीन मगर
शाखों के रगों से बहते हुए 
पानी से जुड़े मट्टी के तले 
एक बीज से आकर पूछते हैं.

हम तुम तो नहीं 
पर पूछना है तुम हमसे हो या हम तुमसे
प्यार अगर वो बीज है तो
इक प्रश्न भी है इक उत्तर भी.
                                -गुलज़ार     

आम

मोड़ पे देखा है वो बूढ़ा-सा इक आम का पेड़ कभी?
मेरा वाकिफ़ है बहुत सालों से, मैं जानता हूँ

जब मैं छोटा था तो इक आम चुराने के लिए
परली दीवार से कंधों पे चढ़ा था उसके
जाने दुखती हुई किस शाख से मेरा पाँव लगा
धाड़ से फेंक दिया था मुझे नीचे उसने
मैंने खुन्नस में बहुत फेंके थे पत्थर उस पर

मेरी शादी पे मुझे याद है शाखें देकर
मेरी वेदी का हवन गरम किया था उसने
और जब हामला थी बीबा, तो दोपहर में हर दिन
मेरी बीवी की तरफ़ कैरियाँ फेंकी थी उसी ने

वक़्त के साथ सभी फूल, सभी पत्ते गए

तब भी लजाता था जब मुन्ने से कहती बीबा
'हाँ उसी पेड़ से आया है तू, पेड़ का फल है।'

अब भी लजाता हूँ, जब मोड़ से गुज़रता हूँ
खाँस कर कहता है,"क्यूँ, सर के सभी बाल गए?"

सुबह से काट रहे हैं वो कमेटी वाले
मोड़ तक जाने की हिम्मत नहीं होती मुझको!
                                                  -गुलज़ार

क़दम उसी मोड़ पर जमे हैं

क़दम उसी मोड़ पर जमे हैं 
नज़र समेटे हुए खड़ा हूँ 
जुनूँ ये मजबूर कर रहा है पलट के देखूँ 
ख़ुदी ये कहती है मोड़ मुड़ जा 
अगरचे एहसास कह रहा है 
खुले दरीचे के पीछे दो आँखें झाँकती हैं 
अभी मेरे इंतज़ार में वो भी जागती है 
कहीं तो उस के गोशा-ए-दिल में दर्द होगा 
उसे ये ज़िद है कि मैं पुकारूँ 
मुझे तक़ाज़ा है वो बुला ले 
क़दम उसी मोड़ पर जमे हैं 
नज़र समेटे हुए खड़ा हूँ 
                        -गुलज़ार     

अफ़साने

खुशबू जैसे लोग मिले अफ़साने में
एक पुराना खत खोला अनजाने में
जाना किसका ज़िक्र है इस अफ़साने में
दर्द मज़े लेता है जो दुहराने में
शाम के साये बालिस्तों से नापे हैं
चाँद ने कितनी देर लगा दी आने में
रात गुज़रते शायद थोड़ा वक्त लगे
ज़रा सी धूप दे उन्हें मेरे पैमाने में
दिल पर दस्तक देने ये कौन आया है
किसकी आहट सुनता है वीराने मे ।
                                        -गुलज़ार  

काली काली

काली काली आँखों का
काला काला जादू है
आधा आधा तुझ बिन मैं
आधी आधी सी तू है

काली काली आँखों का
काला काला जादू है
आज भी जुनूनी सी
जो एक आरज़ू है
यूँ ही तरसने दे
यह आँखें बरसने दे
तेरी आँखें दो आँखें
कभी शबनम कभी खुशबू है

काली काली आँखों का
काला काला जादू है
आधा आधा तुझ बिन मैं
आधी आधी सी तू है

[काली काली आँखों काला काला जादू] 

गहरे समंदर और दो जज़ीरे
डूबे हुए हैं कितने ज़खीरे
ढूँढने दो अश्कों के मोती
सीपी से खोलो
पलकों से झांके तो झाँकने दो
कतरा कतरा गिनने दो
कतरा कतरा चुनने दो
कतरा कतरा रखना है ना
कतरा कतरा रखने दो
तेरी आँखों का यह साया
अँधेरे में कोई जुगनू है

काली काली आँखों का
काला काला जादू है
आधा आधा तुझ बिन मैं
आधी आधी सी तू है

जाने कहाँ पे बदलेंगे दोनों
उड़ते हुए यह शब के परिंदे
पलकों पे बैठा ले के उड़े हैं
दो बूँद दे दो प्यासे पड़े हैं
हाँ दो बूँदें
लम्हा लम्हा लम्हे दो
लम्हा लम्हा जीने दो
कह भी दो ना आँखों से
लम्हा लम्हा पीने दो
तेरी आँखें हल्का सा
छलका सा एक आंसू है

काली काली आँखों का
काला काला जादू है
आधा आधा तुझ बिन मैं
आधी आधी सी तू है

काली काली आँखों का
काला काला जादू है
                    -गुलज़ार  

पूरा दिन

मुझे खर्ची में पूरा एक दिन, हर रोज़ मिलता है
मगर हर रोज़ कोई छीन लेता है,
झपट लेता है, अंटी से
कभी खीसे से गिर पड़ता है तो गिरने की
आहट भी नहीं होती,
खरे दिन को भी खोटा समझ के भूल जाता हूँ मैं
गिरेबान से पकड़ कर मांगने वाले भी मिलते हैं
"तेरी गुजरी हुई पुश्तों का कर्जा है, तुझे किश्तें चुकानी है "
ज़बरदस्ती कोई गिरवी रख लेता है, ये कह कर
अभी 2-4 लम्हे खर्च करने के लिए रख ले,
बकाया उम्र के खाते में लिख देते हैं,
जब होगा, हिसाब होगा
बड़ी हसरत है पूरा एक दिन इक बार मैं
अपने लिए रख लूं,
तुम्हारे साथ पूरा एक दिन 
बस खर्च 
करने की तमन्ना है !!
                     -गुलज़ार

देखो आहिस्ता चलो

देखो, आहिस्ता चलो और भी आहिस्ता ज़रा 

देखना, सोच सँभल कर ज़रा पाँव रखना 

ज़ोर से बज न उठे पैरों की आवाज़ कहीं

कांच के ख़्वाब हैं बिखरे हुए तन्हाई में 

ख़्वाब टूटे न कोई जाग न जाए देखो 


जाग जाएगा कोई ख़्वाब तो मर जाएगा
                                          -गुलज़ार    

मुझसे इक नज़्म का वादा है

मुझसे इक नज़्म का वादा है,
               मिलेगी मुझको 
डूबती नब्ज़ों में,
          जब दर्द को नींद आने लगे 
ज़र्द सा चेहरा लिए चाँद,
              उफ़क़ पर पहुंचे 
दिन अभी पानी में हो,
             रात किनारे के क़रीब
न अँधेरा, न उजाला हो, 
                यह न रात, न दिन 

ज़िस्म जब ख़त्म हो 
             और रूह को जब सांस आए

मुझसे इक नज़्म का वादा है मिलेगी मुझको              
                                                   -गुलज़ार

किताबें झाँकती हैं

किताबें झाँकती है बंद अलमारी के शीशों से
बड़ी हसरत से तकती है
महीनों अब मुलाक़ातें नही होती
जो शामें उनकी सोहबत में कटा करती थी 
अब अक्सर गुज़र जाती है कम्प्यूटर के परदे पर 
बड़ी बैचेन रहती है किताबें 
उन्हें अब नींद में चलने की आदत हो गई है

जो ग़ज़लें वो सुनाती थी कि जिनके शल कभी गिरते नही थे
जो रिश्तें वो सुनाती थी वो सारे उधड़े-उधड़े है
कोई सफ़्हा पलटता हूँ तो इक सिसकी निकलती है
कई लफ़्ज़ों के मानी गिर पड़े है
बिना पत्तों के सूखे टूँड लगते है वो सब अल्फ़ाज़
जिन पर अब कोई मानी उगते नही है

जबाँ पर ज़ायका आता था सफ़्हे पलटने का 
अब उँगली क्लिक करने से बस एक झपकी गुज़रती है
बहोत कुछ तह-ब-तह खुलता चला जाता है परदे पर
क़िताबों से जो ज़ाती राब्ता था वो कट-सा गया है

कभी सीनें पर रखकर लेट जाते थे
कभी गोदी में लेते थे
कभी घुटनों को अपने रहल की सूरत बनाकर 
नीम सज़दे में पढ़ा करते थे 
छूते थे जंबीं से 

वो सारा इल्म तो मिलता रहेगा आइन्दा भी
मगर वो जो उन क़िताबों में मिला करते थे
सूखे फूल और महके हुए रूक्के
क़िताबें माँगने, गिरने, उठाने के बहाने जो रिश्ते बनते थे
अब उनका क्या होगा...!!
                            -गुलज़ार       

बीते रिश्ते तलाश करती है

बीते रिश्ते तलाश करती है 
ख़ुशबू ग़ुंचे तलाश करती है 

जब गुज़रती है उस गली से सबा 
ख़त के पुर्ज़े तलाश करती है 

अपने माज़ी की जुस्तुजू में बहार 
पीले पत्ते तलाश करती है 

एक उम्मीद बार बार आ कर 
अपने टुकड़े तलाश करती है 

बूढ़ी पगडंडी शहर तक आ कर 
अपने बेटे तलाश करती है
                              -गुलज़ार

बारिश आने से पहले

बारिश आने से पहले
बारिश से बचने की तैयारी जारी है
सारी दरारें बन्द कर ली हैं
और लीप के छत, अब छतरी भी मढ़वा ली है
खिड़की जो खुलती है बाहर
उसके ऊपर भी एक छज्जा खींच दिया है
मेन सड़क से गली में होकर, दरवाज़े तक आता रास्ता
बजरी-मिट्टी डाल के उसको कूट रहे हैं !
यहीं कहीं कुछ गड़हों में
बारिश आती है तो पानी भर जाता है
जूते पाँव, पाँएचे सब सन जाते हैं

गले न पड़ जाए सतरंगी
भीग न जाएँ बादल से
सावन से बच कर जीते हैं
बारिश आने से पहले
बारिश से बचने की तैयारी जारी है !!
                                        -गुलज़ार

यारम

हम चीज़ हैं बड़े काम की, यारम 
हमें काम पे रख लो कभी, यारम 
हम चीज़ हैं बड़े काम की, यारम 

हो सूरज से पहले जगायेंगे 
और अखबार की सब सुर्खियाँ हम 
गुनगुनाएँगे 
पेश करेंगे गरम चाय फिर 
कोई खबर आई न पसंद तो एंड बदल देंगे 

हो मुंह खुली जम्हाई पर 
हम बजाएं चुटकियाँ 
धूप न तुमको लगे 
खोल देंगे छतरियां 
पीछे पीछे दिन भर 
घर दफ्तर में लेके चलेंगे हम 

तुम्हारी फाइलें, तुम्हारी डायरी 
गाडी की चाबियां, तुम्हारी ऐनकें 
तुम्हारा लैपटॉप, तुम्हारी कैप 
और अपना दिल, कुंवारा दिल 
प्यार में हारा, बेचारा दिल 
और अपना दिल, कुंवारा दिल 
प्यार में हारा, बेचारा दिल 

यह कहने में कुछ रिस्क है, यारम 
नाराज़ न हो, इश्क है, यारम 

हो रात सवेरे, शाम या दोपहरी 
बंद आँखों में लेके तुम्हें ऊंघा करेंगे हम 
तकिये चादर महके रहते हैं 
जो तुम गए 
तुम्हारी खुशबू सूंघा करेंगे हम 
ज़ुल्फ़ में फँसी हुई खोल देंगे बालियाँ 
कान खिंच जाए अगर 
खा लें मीठी गालियाँ 
चुनते चलें पैरों के निशाँ 
कि उन पर और न पाँव पड़ें 

तुम्हारी धडकनें, तुम्हारा दिल सुनें 
तुम्हारी सांस सुनें, लगी कंपकंपी 
न गजरे बुनें, जूही मोगरा तो कभी दिल 
हमारा दिल, प्यार में हारा, बेचारा दिल 
हमारा दिल, हमारा दिल 
प्यारा में हारा, बेचारा दिल
                                 -गुलज़ार
                                 

एक में दो

एक शरीर में कितने दो हैं,
गिन कर देखो जितने दो हैं।

देखने वाली आँखें दो हैं,
उनके ऊपर भवें भी दो हैं,
सूँघते हैं ख़ुश्बू को जिससे
नाक एक है, नथुने दो हैं।

भाषाएँ हैं सैकड़ों लेकिन,
बोलने वाले होंठ तो दो हैं,
लाखों आवाज़ें सुनते हैं,
सुनने वाले कान तो दो हैं।

कान भी दो, होंठ भी दो हैं,
दाएँ, बाएँ, कन्धे दो हैं,
दो बाहें, दो कोहनियाँ उनकी,
हाथ भी दो, अँगूठे दो हैं।
                            -गुलज़ार  

रिश्ते बस रिश्ते होते हैं

रिश्ते बस रिश्ते होते हैं
कुछ इक पल के
कुछ दो पल के

कुछ परों से हल्के होते हैं
बरसों के तले चलते-चलते
भारी-भरकम हो जाते हैं

कुछ भारी-भरकम बर्फ़ के-से
बरसों के तले गलते-गलते
हलके-फुलके हो जाते हैं

नाम होते हैं रिश्तों के
कुछ रिश्ते नाम के होते हैं
रिश्ता वह अगर मर जाये भी
बस नाम से जीना होता है

बस नाम से जीना होता है
रिश्ते बस रिश्ते होते हैं
                           -गुलज़ार  

कुछ खो दिया है पाइके

कुछ
खो दिया है
पाइके

कुछ
पा लिया
गवाइके।

कहाँ 
ले चला है
मनवा

मोहे
बाँवरी
बनाइके।
         -गुलज़ार