Friday, January 18, 2019

ग़ज़ल -अब के सावन में शरारत

 अब के सावन में शरारत ये मेरे साथ हुई 
मेरा घर छोड़ के कुल शहर में बरसात हुई |

आप मत पूछिये क्या हम पे 'सफ़र में गुज़री ?
आज तक हमसे हमारी न मुलाकात हुई |

हर गलत मोड़ पे टोका है किसी ने मुझको 
एक आवाज़ तेरी जब से मेरे साथ हुई |

मैंने सोचा कि मेरे देश की हालत क्या है 
एक क़ातिल से तभी मेरी मुलाक़ात हुई |
                               - गोपालदास "नीरज" 

No comments:

Post a Comment