वे चौराहें थीं,
जहाँ तक
सभी दिशाओं से
आने के मार्ग तो निर्धारित थे,
पर वे स्वयं कोई मार्ग या
गंतव्य नहीं थीं।
कोई राह चलता मुस्कुराता
उनका पता बताता,
तो वे जैसे
लड़कियों से सहसा पौध,
और फिर पौध से सहसा
वृक्षों में बदल जातीं,
तीव्रगंधा, पुष्पोंवाली,
जो सारा दिन देखती हैं
अपने दरीचों और मुंडेरों पर बीतता सूरज,
और जगमगाती हुई रोशनी से निकलकर
अपनी सीढ़ियों पर चढ़ती रात,
हर रात।
रात बीतती है
पर चुकती नहीं,
सूरज डूबता है
पर मरता नहीं,
बस हर सांझ
दुबक जाता है
वही कहीं,
उनके आसपास,
या किसी लड़की के ज़ाफ़रानी दुपट्टे के पीछे
उसके धड़कते सीने में,
फिर रात भर
तिलमिलाता है।
रात थकती है,
सूरज तिलमिलाता है
और लड़कियां...?
किसी थके हुए एक लम्हे में देखती हैं
अपने थकते पॉँव,
और तब,
उनकी आँखों में
उतर आता है
उनका शहर,
अथवा गांव,
और अपने घर की
एक धुंधली सी याद।
आँगन में बैठ कर मां ने कभी
उनकी खनकती हुई हंसी सी
एक पायल पहनाई थी उनके पावों में,
याद आता है उन्हें,
उस पायल के नन्हें नूपुर
अब कितने विकसित हो गए हैं,
क्या पता होगा माँ को?
उसकी करुण आँखे तो
अब भी ताकती होंगी द्वार,
नन्हें-नन्हें नूपुर बंधे
नन्हें पावों की प्रतीक्षा में...
पर उससे आगे भला
कब, कहाँ सोच पाईं लड़कियां?
जब भी सोचना चाहा -
हर बार, एक बहस उनके इर्द-गिर्द
तेज होती गई।
हर बार, एक अधूरी रह जानी वाली बहस!
अपने औचित्य और अनौचित्य के हिंडोले पर
एक बार फिर जाकर झूलने लगती हैं लड़कियां,
तेज, और तेज, खूब तेज,
कहकहों के आतिश में
झुलसती चली जाती हैं लड़कियां,
हर रात खुद पर से
एक नया पतझड़
गुजार देने के लिए!
ईश्वर जाने, कि हर सुबह
पतझड़ के मारे उनके पत्तों की जगह
फिर कोई नया पत्ता कैसे उग आता है,
कि उनका हर जख़्म,
बगैर किसी मरहम ही
कैसे भर जाता है?
अभिशाप होती हैं ये लड़कियां
या वरदान होती हैं ये लड़कियां?
होती हैं पुतलियां,
या सामान होती हैं ये लड़कियां?
चीखती हैं फिर क्यों हमारी तरह ये,
कोई भी तो नहीं कहता,
इंसान होती हैं ये लड़कियां?
-कल्पना सिंह-चिटनिस
Showing posts with label कल्पना सिंह-चिटनिस. Show all posts
Showing posts with label कल्पना सिंह-चिटनिस. Show all posts
Monday, February 4, 2019
संताप के दिन
धूं-धूं कर जल जायें
पेड़ों की पत्तियां तमाम,
किसी वृष्टि के उन्माद में
नगर, ग्राम,
देखते-देखते पिघल जायें
महाद्वीप हमारी हथेलियों पर,
समा जाएँ समुद्र में
सभी वेद, शास्त्र,
अनिश्चय की अकेली शिला पर
थरथराता रहे वर्त्तमान,
छोड़ जाये काल-सर्प
केंचुल की तरह सदियाँ, अनिष्ट,
सूरज के क्रोड़ में
आखरी किरण शेष जब तक,
शेष जब तक किसी भूखंड पर
एक भी दूब,
एक भी स्पंदन, धरती के गर्भ में -
अंगड़ाई लेते किसी एक भी अंकुर में,
मेरे और तुम्हारे संताप के दिन
तब तक नहीं।
-कल्पना सिंह-चिटनिस
पेड़ों की पत्तियां तमाम,
किसी वृष्टि के उन्माद में
नगर, ग्राम,
देखते-देखते पिघल जायें
महाद्वीप हमारी हथेलियों पर,
समा जाएँ समुद्र में
सभी वेद, शास्त्र,
अनिश्चय की अकेली शिला पर
थरथराता रहे वर्त्तमान,
छोड़ जाये काल-सर्प
केंचुल की तरह सदियाँ, अनिष्ट,
सूरज के क्रोड़ में
आखरी किरण शेष जब तक,
शेष जब तक किसी भूखंड पर
एक भी दूब,
एक भी स्पंदन, धरती के गर्भ में -
अंगड़ाई लेते किसी एक भी अंकुर में,
मेरे और तुम्हारे संताप के दिन
तब तक नहीं।
-कल्पना सिंह-चिटनिस
सच
मां तुम मत ढूंढो
अपनी संतानों के चेहरे पर
सुबह के सूरज का सत्व अभी,
पिता तुम मत ढूंढो
उनकी आँखों में
कोई अन्यथा स्वप्न।
तुम दो उन्हें अपना वात्सल्य,
पर इस तरह नहीं कि वे
तुम्हें कभी माफ़ नहीं कर पाएं
तुम मत कहो उनसे
कि सात रंगों की धनुष पर टंगा आसमान
आज भी वहीं है,
मत कहो कि तुम्हारे मन के कोने में
अभ भी बाकी है
कहीं कोई जमीन हरी,
तुम कहो उनसे बस वही,
जो सच है,
और अगले ही क्षण
तुम्हारे शिशु ,
तुम्हारी धरती की अंगार पपड़ियों पर
दौड़ते दिखाई पड़ेंगे।
तुम कहो उनसे वह
जो नहीं कह पाए आज तक
स्वयं से भी
तुम मत करो बंद
अपनी आँखें इसलिए कि
तुम्हे आँखें,
भूख से दम तोड़ते
उस सोमालियाई बच्चे के पिता की
रेतीली आंखों से मिलती हैं,
कि तुम्हारे भीतर का सच
किसी युद्ध के बाद लहूलुहान,
वीरान पड़े शहर की सूनी, मातमी गलियों की तरह,
कि तुम्हारे भीतर
कहीं कोई शुभ नहीं,
समृद्धि नहीं,
तुम सौंपो उन्हें, बस अपना सत्य,
चाहे संताप, आंधियां और हिचकियाँ ही सही,
पर दो वही जो सच है।
कुछ दे सको तो दो
यह आंदोलित समुद्र
और विशाल मरू सा अपना विश्वास,
कुछ दे सको तो दो यह आशीष
कि तुम्हारी संताने तनी रहें
पतवारों की तरह,
कि समुन्दर की लहरों में भी घुलें
सात रंगो वाले धनुष के
सात रंग।
-कल्पना सिंह-चिटनिस
अपनी संतानों के चेहरे पर
सुबह के सूरज का सत्व अभी,
पिता तुम मत ढूंढो
उनकी आँखों में
कोई अन्यथा स्वप्न।
तुम दो उन्हें अपना वात्सल्य,
पर इस तरह नहीं कि वे
तुम्हें कभी माफ़ नहीं कर पाएं
तुम मत कहो उनसे
कि सात रंगों की धनुष पर टंगा आसमान
आज भी वहीं है,
मत कहो कि तुम्हारे मन के कोने में
अभ भी बाकी है
कहीं कोई जमीन हरी,
तुम कहो उनसे बस वही,
जो सच है,
और अगले ही क्षण
तुम्हारे शिशु ,
तुम्हारी धरती की अंगार पपड़ियों पर
दौड़ते दिखाई पड़ेंगे।
तुम कहो उनसे वह
जो नहीं कह पाए आज तक
स्वयं से भी
तुम मत करो बंद
अपनी आँखें इसलिए कि
तुम्हे आँखें,
भूख से दम तोड़ते
उस सोमालियाई बच्चे के पिता की
रेतीली आंखों से मिलती हैं,
कि तुम्हारे भीतर का सच
किसी युद्ध के बाद लहूलुहान,
वीरान पड़े शहर की सूनी, मातमी गलियों की तरह,
कि तुम्हारे भीतर
कहीं कोई शुभ नहीं,
समृद्धि नहीं,
तुम सौंपो उन्हें, बस अपना सत्य,
चाहे संताप, आंधियां और हिचकियाँ ही सही,
पर दो वही जो सच है।
कुछ दे सको तो दो
यह आंदोलित समुद्र
और विशाल मरू सा अपना विश्वास,
कुछ दे सको तो दो यह आशीष
कि तुम्हारी संताने तनी रहें
पतवारों की तरह,
कि समुन्दर की लहरों में भी घुलें
सात रंगो वाले धनुष के
सात रंग।
-कल्पना सिंह-चिटनिस
चिड़िया
चिड़िया अपने पंखों पर
उतार लाती है धूप
हर सुबह।
चोंच भर दाने के लोभ में
नहीं आती चिड़िया
चिड़िया आती हैं,
घर की छत पर ठहरे
पानी में नहाती है,
और छोड़ जाती है
ढेर सारा सुख।
चिड़िया जो करती है रोज
कितना मुश्किल है
हमारे लिए।
-कल्पना सिंह-चिटनिस
उतार लाती है धूप
हर सुबह।
चोंच भर दाने के लोभ में
नहीं आती चिड़िया
चिड़िया आती हैं,
घर की छत पर ठहरे
पानी में नहाती है,
और छोड़ जाती है
ढेर सारा सुख।
चिड़िया जो करती है रोज
कितना मुश्किल है
हमारे लिए।
-कल्पना सिंह-चिटनिस
लावा
वे कैसे हो सकते हैं खामोश
जो लाये थे शब्द डूबकर
शताब्दियों के प्रवाह से
एक आग पी थी
और उगाये थे शब्द
हथेलियों पर
आवाज़ जिनकी
उधार नहीं
वे क्यूँ हैं खामोश?
या लहकती हैं आज भी कहीं
अस्थियां उनकी देह में
और सुर्ख़ है लहू?
फिर क्यों हैं वो
बर्फ की तरह सर्द
सफ़ेद?
जो अपनी ख़ामोशी से हमें करते हैं हैरान,
देखते हैं वे भी
सड़कों पर फैलता लावा।
-कल्पना सिंह-चिटनिस
जो लाये थे शब्द डूबकर
शताब्दियों के प्रवाह से
एक आग पी थी
और उगाये थे शब्द
हथेलियों पर
आवाज़ जिनकी
उधार नहीं
वे क्यूँ हैं खामोश?
या लहकती हैं आज भी कहीं
अस्थियां उनकी देह में
और सुर्ख़ है लहू?
फिर क्यों हैं वो
बर्फ की तरह सर्द
सफ़ेद?
जो अपनी ख़ामोशी से हमें करते हैं हैरान,
देखते हैं वे भी
सड़कों पर फैलता लावा।
-कल्पना सिंह-चिटनिस
शब्द
लोग एक दूसरे से बोलते हैं ,
फिर भी नहीं बोलते,
कि कोई बाज उतरेगा
और लपक जायेगा उनके शब्द,
लहूलुहान कर डालेगा,
कि उनके शब्द फिर
शब्द नहीं रह जायेंगे।
लोग डरते हैं
शब्दों के दिन दहाड़े उठ जाने से,
रात के अंधेरे में गायब हो जाने से,
लोग चुप हैं
कि वे डरते हैं शब्दों की मौत से।
इस चुप्पी से,
मर नहीं रहे अब शब्द,
मर रहे हैं अर्थ अब शब्दों के।
-कल्पना सिंह-चिटनिस
फिर भी नहीं बोलते,
कि कोई बाज उतरेगा
और लपक जायेगा उनके शब्द,
लहूलुहान कर डालेगा,
कि उनके शब्द फिर
शब्द नहीं रह जायेंगे।
लोग डरते हैं
शब्दों के दिन दहाड़े उठ जाने से,
रात के अंधेरे में गायब हो जाने से,
लोग चुप हैं
कि वे डरते हैं शब्दों की मौत से।
इस चुप्पी से,
मर नहीं रहे अब शब्द,
मर रहे हैं अर्थ अब शब्दों के।
-कल्पना सिंह-चिटनिस
पहाड़ी के उस पार
आज वर्षों बाद
उसे भूख नहीं थी,
इसलिए नहीं कि
उसके अंदर का कोई
टुकड़ा मर गया था
बल्कि इसलिए कि
उसकी भूख
आज उतर गयी थी
एक पहाड़ी के पार,
किसी हरे भरे मैदान में
और छक कर पी ली थी ओस
पत्तियों पर ठहरी हुई - पुरनम,
ओस, जैसे उसकी आँखों में ठहरे
निष्पाप स्वप्न,
न जिनमें राख उदासी की,
न अविश्वासों का धुआं,
न सपनों का रक्त,
आकाश की ओर बाहें उठाये
जंगल की फुंगियों पर अधखिले स्वप्न,
बंद कलियों में कल की सुबह
और जंगल की जड़ों की मजबूती
जैसे उसके खुद की ही तो थी।
धरा का अंक,
जैसे मरियम की गोद,
और उसे महसूस हो रहा था प्रतिक्षण
अपने संपूर्ण तन में प्रवाहित जीवन...
आज सक्षम है वह बता सकने में कि
पहाड़ी के उस पार जंगल
मर क्यों जाते हैं,
कि ओस चाटते ही लोग
नीले क्यों पड़ने लगते हैं
उस पार,
पहाड़ी के उस पार।
-कल्पना सिंह-चिटनिस
उसे भूख नहीं थी,
इसलिए नहीं कि
उसके अंदर का कोई
टुकड़ा मर गया था
बल्कि इसलिए कि
उसकी भूख
आज उतर गयी थी
एक पहाड़ी के पार,
किसी हरे भरे मैदान में
और छक कर पी ली थी ओस
पत्तियों पर ठहरी हुई - पुरनम,
ओस, जैसे उसकी आँखों में ठहरे
निष्पाप स्वप्न,
न जिनमें राख उदासी की,
न अविश्वासों का धुआं,
न सपनों का रक्त,
आकाश की ओर बाहें उठाये
जंगल की फुंगियों पर अधखिले स्वप्न,
बंद कलियों में कल की सुबह
और जंगल की जड़ों की मजबूती
जैसे उसके खुद की ही तो थी।
धरा का अंक,
जैसे मरियम की गोद,
और उसे महसूस हो रहा था प्रतिक्षण
अपने संपूर्ण तन में प्रवाहित जीवन...
आज सक्षम है वह बता सकने में कि
पहाड़ी के उस पार जंगल
मर क्यों जाते हैं,
कि ओस चाटते ही लोग
नीले क्यों पड़ने लगते हैं
उस पार,
पहाड़ी के उस पार।
-कल्पना सिंह-चिटनिस
आभास
उसने शीशे मैं झाँका
पूरी दुनिया तिर रही थी उसके आँखों में,
उसने जुबान फेरी
उसके होठों पर था अब दुनिया का स्वाद,
उसने खुद को टटोला तो महसूस किया कि
पूरी दुनिया आ बसी थी उसके अंदर,
पर वह हैरान कि
वह दुनिया से बाहर कैसे?
तभी एक गौरैया आकर
उसकी पेशानी पर ठोकरें मारती है
और वह दरकता चला जाता है
एक बीजावरण की तरह,
एक तीखी हरी गंध फैल जाती है उसके चारो तरफ,
और उसे महसूस होता है कि
वह अभी-अभी पैदा हुआ है,
एक पूर्वाभास के साथ
-कल्पना सिंह-चिटनिस
पूरी दुनिया तिर रही थी उसके आँखों में,
उसने जुबान फेरी
उसके होठों पर था अब दुनिया का स्वाद,
उसने खुद को टटोला तो महसूस किया कि
पूरी दुनिया आ बसी थी उसके अंदर,
पर वह हैरान कि
वह दुनिया से बाहर कैसे?
तभी एक गौरैया आकर
उसकी पेशानी पर ठोकरें मारती है
और वह दरकता चला जाता है
एक बीजावरण की तरह,
एक तीखी हरी गंध फैल जाती है उसके चारो तरफ,
और उसे महसूस होता है कि
वह अभी-अभी पैदा हुआ है,
एक पूर्वाभास के साथ
-कल्पना सिंह-चिटनिस
अजीबोगरीब किताब
ज़िन्दगी
भूमिका विहीन,
किश्तों में छपने वाली
एक अजीबोग़रीब किताब,
जिसे नाम सदा
पढ़ने वाले ही देते हैं।
-कल्पना सिंह-चिटनिस
भूमिका विहीन,
किश्तों में छपने वाली
एक अजीबोग़रीब किताब,
जिसे नाम सदा
पढ़ने वाले ही देते हैं।
-कल्पना सिंह-चिटनिस
वस्तुस्थिति
महासागर के बर्फीले आवर्त में उतराते
इन ग्लेशियरों की परवशता
और दिशाहीनता
उनकी नियति
या षड़यंत्र सूरज का?
-कल्पना सिंह-चिटनिस
इन ग्लेशियरों की परवशता
और दिशाहीनता
उनकी नियति
या षड़यंत्र सूरज का?
-कल्पना सिंह-चिटनिस
एक अनोखी मस्जिद
एक मस्जिद ऐसी
जहाँ हर रोज
नए नए लोग आकर
सिजदे करते हैं,
और वक़्त बेवक़्त
नमाज़ों की अदायगी होती है।
कोई आगे कोई पीछे उठता है
और आमीन कहकर चल देता है।
-कल्पना सिंह-चिटनिस
जहाँ हर रोज
नए नए लोग आकर
सिजदे करते हैं,
और वक़्त बेवक़्त
नमाज़ों की अदायगी होती है।
कोई आगे कोई पीछे उठता है
और आमीन कहकर चल देता है।
-कल्पना सिंह-चिटनिस
तलाश
मैं ढूंढती हूँ रोशनी को
पग-पग पर अँधेरे में
और अँधेरे ढूंढते हैं मुझको
रोशनी के डेरे में।
-कल्पना सिंह-चिटनिस
पग-पग पर अँधेरे में
और अँधेरे ढूंढते हैं मुझको
रोशनी के डेरे में।
-कल्पना सिंह-चिटनिस
चाँद का पैवन्द.
आकाश कितना समृद्ध,
फिर भी उसके दामन पर
चाँद का पैवन्द।
जमीं पर उस किनारे से
चांदनी है उतर रही,
और शहर के सारे मकान,
खंडहरों सी चुप्पी समोए वीरान,
फिर भी पुरानी मस्जिद से अज़ां
अभी देखना उठेगी।
तब ये वीराने क्या चुप रहेंगे?
नहीं,
निकल पड़ेंगे खोज में
बेबस और बेचैन होकर,
अज़ां के हक़दार के।
-कल्पना सिंह-चिटनिस
फिर भी उसके दामन पर
चाँद का पैवन्द।
जमीं पर उस किनारे से
चांदनी है उतर रही,
और शहर के सारे मकान,
खंडहरों सी चुप्पी समोए वीरान,
फिर भी पुरानी मस्जिद से अज़ां
अभी देखना उठेगी।
तब ये वीराने क्या चुप रहेंगे?
नहीं,
निकल पड़ेंगे खोज में
बेबस और बेचैन होकर,
अज़ां के हक़दार के।
-कल्पना सिंह-चिटनिस
कल्पना
कल्पना,
सागर किनारे
रेत के घरौंदे की तरह
लहरों के ठोकर खाती है
और बिखर जाती है,
और मैं -
एक जिद्दी बच्चे की तरह।
-कल्पना सिंह-चिटनिस
सागर किनारे
रेत के घरौंदे की तरह
लहरों के ठोकर खाती है
और बिखर जाती है,
और मैं -
एक जिद्दी बच्चे की तरह।
-कल्पना सिंह-चिटनिस
मेरी कहानी
मेरे घर की कच्ची दीवारों पर
वह तो आते जाते
कुछ तुम लिख जाते थे,
कुछ वे लिख जाते थे,
और लोग जानते हैं
वह कहानी मेरी है।
-कल्पना सिंह-चिटनिस
वह तो आते जाते
कुछ तुम लिख जाते थे,
कुछ वे लिख जाते थे,
और लोग जानते हैं
वह कहानी मेरी है।
-कल्पना सिंह-चिटनिस
वे बीमार थे
मेरी प्रवृति है
औषधियां सहेज कर रखना,
और रोगों का
निदान ढूंढना।
मेरे शुभचिंतक कहते हैं
मैं समय गंवाती हूं,
अमूल्य क्षणों को
व्यर्थ लुटाती हूँ।
हर रोज आकर
वे उलाहने देते हैं मुझे।
पर इधर कई पखवारे बीत गये,
वे नहीं आये तो सोंचा कि
मैं ही चलूं आज
उनकी कुशल पूछने,
तो मालूम हुआ -
वे बीमार थे।
-कल्पना सिंह-चिटनिस
औषधियां सहेज कर रखना,
और रोगों का
निदान ढूंढना।
मेरे शुभचिंतक कहते हैं
मैं समय गंवाती हूं,
अमूल्य क्षणों को
व्यर्थ लुटाती हूँ।
हर रोज आकर
वे उलाहने देते हैं मुझे।
पर इधर कई पखवारे बीत गये,
वे नहीं आये तो सोंचा कि
मैं ही चलूं आज
उनकी कुशल पूछने,
तो मालूम हुआ -
वे बीमार थे।
-कल्पना सिंह-चिटनिस
विडम्बना
ये फुटपाथों पर सोनेवाले
सड़कों की ख़ाक छानते
चिथड़ों में लिपटे भूखे बच्चे
कूड़े में अपना भविष्य ढूंढते
लड़ते हैं शीशे के उन टुकड़ों के लिए
जिसमे अपना चेहरा विकृत नज़र आने पर
आलिशान इमारतों में रहने वाले घबराकर
कूड़ेदानों में फ़ेंक देते हैं।
पर उन्हीं शीशे के टुकड़ों को पाकर
इन बच्चों का चेहरा
किस कदर खिल उठता है!
यह कैसी विडम्बना?
-कल्पना सिंह-चिटनिस
सड़कों की ख़ाक छानते
चिथड़ों में लिपटे भूखे बच्चे
कूड़े में अपना भविष्य ढूंढते
लड़ते हैं शीशे के उन टुकड़ों के लिए
जिसमे अपना चेहरा विकृत नज़र आने पर
आलिशान इमारतों में रहने वाले घबराकर
कूड़ेदानों में फ़ेंक देते हैं।
पर उन्हीं शीशे के टुकड़ों को पाकर
इन बच्चों का चेहरा
किस कदर खिल उठता है!
यह कैसी विडम्बना?
-कल्पना सिंह-चिटनिस
मरघट में एक और जश्न
जाने कितनी मन्नतें मानकर
उसने एक सुबह मांगी थी,
और सूरज की चुटकी भर सिंदूरी किरण से
अपनी मांग सजाई थी।
पर समाज के अवैध खाते में
एक स्त्रियोचित कर्ज था वह,
जिसे अदा करते-करते
वह पूरी की पूरी चुक गयी
और उसकी सुबह
रात के हवाले कर दी गई।
फिर इंसानियत के मरघट में
दहेज़ ने एक और चिता सजाई,
हवस ने एक और जश्न मनाया।
-कल्पना सिंह-चिटनिस
उसने एक सुबह मांगी थी,
और सूरज की चुटकी भर सिंदूरी किरण से
अपनी मांग सजाई थी।
पर समाज के अवैध खाते में
एक स्त्रियोचित कर्ज था वह,
जिसे अदा करते-करते
वह पूरी की पूरी चुक गयी
और उसकी सुबह
रात के हवाले कर दी गई।
फिर इंसानियत के मरघट में
दहेज़ ने एक और चिता सजाई,
हवस ने एक और जश्न मनाया।
-कल्पना सिंह-चिटनिस
ज़िन्दगी
हवाएं अपनी सांस रोके
दिशाएं विक्षिप्त सी
अलसाता हुआ उठता
कारखाने की चिमनी से धुआं।
हर शै पर एक असहनीय बोझ,
जिसके तले दबा आज का इंसान
हर रोज उठता है,
ज़िन्दगी का बोझ ढोते चलता है,
और पूछता है अपने आप से
क्या यही है ज़िन्दगी?
-कल्पना सिंह-चिटनिस
दिशाएं विक्षिप्त सी
अलसाता हुआ उठता
कारखाने की चिमनी से धुआं।
हर शै पर एक असहनीय बोझ,
जिसके तले दबा आज का इंसान
हर रोज उठता है,
ज़िन्दगी का बोझ ढोते चलता है,
और पूछता है अपने आप से
क्या यही है ज़िन्दगी?
-कल्पना सिंह-चिटनिस
Subscribe to:
Posts (Atom)