Monday, February 4, 2019

पंचतत्व

मेरी देह से मिट्टी निकाल लो और बंजरों में छिड़क दो 
मेरी देह से जल निकाल लो और रेगिस्तान में नहरें बहाओ 
मेरी देह से निकाल लो आसमान और बेघरों की छत बनाओ 
मेरी देह से निकाल लो हवा और यहूदी कैम्पों की वायु शुद्धकराओ 
मेरी देह से आग निकाल लो, तुम्हारा दिल बहुत ठंडा है
                                                               -गीत चतुर्वेदी

No comments:

Post a Comment