Thursday, February 7, 2019

दो पोज़

सद्यस्नात[1] तुम
जब आती हो
मुख कुन्तलों[2] से ढँका रहता है
बहुत बुरे लगते हैं वे क्षण जब
राहू से चाँद ग्रसा रहता है ।

पर जब तुम
केश झटक देती हो अनायास
तारों-सी बूँदें
बिखर जाती हैं आसपास
मुक्त हो जाता है चाँद
तब बहुत भला लगता है ।
                       -दुष्यंत कुमार

No comments:

Post a Comment