Tuesday, February 5, 2019

प्यार के बदले

कई दर्द थे जीवन में :
एक दर्द और सही, मैंने सोचा --
इतना भी बे-दर्द होकर क्या जीना !

अपना लिया उसे भी
अपना ही समझ कर

जो दर्द अपनों ने दिया
प्यार के बदले...
                 -कुंवर नारायण   

No comments:

Post a Comment