Tuesday, February 5, 2019

अस्मिता

क्या मैं हूँ वह नहीं 
जो याद नहीं अब,
जो है वह किसी और की स्मृति नहीं क्या
जिनसे जानता-पहचानता अपने आपको
मनुष्य ही नहीं पेड़-पंछी
हवा आकाश
मौन धरती
घर खिड़की
एक कविता का निश्वास!

पर ये नहीं किसी और की स्मृति क्या?
जो याद है बस
भूलकर कुछ
              -मोहन राणा

No comments:

Post a Comment