आस्था को सिलता मैं पैबंद हूँ
भूली हुई परंपरा की कतरन याद करवाता,
ख़ुद को ही पढ़ता और लिखता
दराज़ों में तहों में दबा कहीं एक अनुवाद,
बची रहे उनमें हमारी मुलाक़ातों में अचकचाहट
मैं खोजूँगा पिछली बार की तरह
पन्नों में सूखती फुनगियों में रह गई छायाओं में कोई मतलब
उस संसार में कोई कभी गया नहीं रंगों को जगाने
किसी ने जाना नहीं उसे अपने व्यक्तिगत लुकाए छुपाए
देखने एक झलक कनख भर
जब भी मौका मिले हर वसंत की तरह अभूतपूर्व
दूर ही रहूँगा दूरियों के नक़्शों से भी अलग
जानते हुए बहुत लंबा है यह अचीन्हा अधिक मास,
कि तुम डर जाओगी बन जाओगी मछली
रोशनी की पहुँच से दूर,
बन जाओगी तितली हवा में लुप्त,
पास नहीं आऊँगा, किसी जगह मैं तुम्हें बंद नहीं कर रहा
दरारों की दीवारों को जोड़ता
तुम्हें सहेजने के लिए बना नहीं रहा कोई आला,
खोलो अपनी हथेली मैं रखना चाहता हूँ कोई आश्चर्य उस पर
बंद तो करो आँखें ताकि देख सकूँ उनका सपना
ताकि भूल जाऊँ बीते भविष्य को
रख देता दूँ उस परकटे नीड़ को दरारों के बीच
उनींदा विहंग उड़ेगा वहाँ से कभी
जहाँ छायादार पेड़ झूमेगा हवा को संभालता,
समय के थपेड़ों से बनी झुक से लटकी इच्छाओं में
बेघर दिशाओं को संकेत करता
अधर उम्मीदों से जूझता अभिशप्त,
सताता टूटी नींद में पूछता पहचाना मुझे!
अगर मैं खोल दूँ अपने हाथ फैला
क्या मिल जाएँगे मुझे दो पंख आकाश के लिए
-मोहन राणा
Showing posts with label Mohan Rana. Show all posts
Showing posts with label Mohan Rana. Show all posts
Tuesday, February 5, 2019
ईश्वर की अपनी धरती
वे जगहें अनोखी बताई जाती हैं
और मैं किसी को सुनाता जैसे मैंने सुना
उसी अनोखे संसार की कहानी फिर से
और कहता तुम्हें भी देखना चाहिए ईश्वर की अपनी उस धरती को
अलेप्पी से निकले आधा दिन बीता
केट्टुवल्लम में कभी चावल और मसालों की जगह
अब ढोह रहा है नाविक मुझे जैसों को
जिन्हें किसी घर पर नहीं जाना
पर चकित होना दोपहर की छाया में उसे देख
मैं कैसे उसे भूल गया
जलगलियों के अचल हरे रंग पर मुग्ध,
सो जाना चाहता हूँ मैं नारियल की झुक की छाया में।
-मोहन राणा
और मैं किसी को सुनाता जैसे मैंने सुना
उसी अनोखे संसार की कहानी फिर से
और कहता तुम्हें भी देखना चाहिए ईश्वर की अपनी उस धरती को
अलेप्पी से निकले आधा दिन बीता
केट्टुवल्लम में कभी चावल और मसालों की जगह
अब ढोह रहा है नाविक मुझे जैसों को
जिन्हें किसी घर पर नहीं जाना
पर चकित होना दोपहर की छाया में उसे देख
मैं कैसे उसे भूल गया
जलगलियों के अचल हरे रंग पर मुग्ध,
सो जाना चाहता हूँ मैं नारियल की झुक की छाया में।
-मोहन राणा
कोई दिन
सुबह कोई स्वर देती
और पेड़ एक झौंका
कि चल पड़ता बंद आँखों बाहर जो थमा,
मैं उसे क्या कहूँ
कोई दिन
आँख खुलते ही
-मोहन राणा
और पेड़ एक झौंका
कि चल पड़ता बंद आँखों बाहर जो थमा,
मैं उसे क्या कहूँ
कोई दिन
आँख खुलते ही
-मोहन राणा
खड़िया
रोवन की बेरियाँ लदी डालों में
कांपता है समय अगस्त की बेचैन रोशनी में
डर के सरपट ची$खती काली चिड़िया मेरी आहट से
भरती एक उड़ान पड़ोस की बाड़ में,
कई बरस रहते हुए मैंने नहीं जाना कभी
उसके पार भी इस पार है यहाँ कोई
सोचता यही मुझ जैसा ही
कहीं पार हो जायें बनें कोई निशान
उधर किसी को याद आए किसी परदेस अपने,
फ्रिज़ पर लगी पीली पड़ती जा रही है जहाँ की सीपीया तस्वीर
और हम तलाशते थे लापता घर एक नज़र कभी उस पर डाल
जिसके बाहर लिख दें खड़िया से नाम अपना
जो लिखा नहीं अभी किसी किताब में।
-मोहन राणा
कांपता है समय अगस्त की बेचैन रोशनी में
डर के सरपट ची$खती काली चिड़िया मेरी आहट से
भरती एक उड़ान पड़ोस की बाड़ में,
कई बरस रहते हुए मैंने नहीं जाना कभी
उसके पार भी इस पार है यहाँ कोई
सोचता यही मुझ जैसा ही
कहीं पार हो जायें बनें कोई निशान
उधर किसी को याद आए किसी परदेस अपने,
फ्रिज़ पर लगी पीली पड़ती जा रही है जहाँ की सीपीया तस्वीर
और हम तलाशते थे लापता घर एक नज़र कभी उस पर डाल
जिसके बाहर लिख दें खड़िया से नाम अपना
जो लिखा नहीं अभी किसी किताब में।
-मोहन राणा
हर पहचान में
पेंच जहाँ भी पड़ती नजर
हर दिशा हर जगह हैं,
खिड़की दरवाजों दीवारों मेज
और जिस कुर्सी पे बैठा हूँ उस पर भी
पूरे घर में पेंच लगे हैं
वे संभाले हैं इसे गिरने से
सारी सड़क सारी दुनिया में पेंच लगे हैं
वे संभाले हुए हैं निकटताओं में दूरियों को,
नाना रूप धारी वे उपस्थित हैं हर पहचान में
मुझ पर भी लगे हैं पेंच भीतर और बाहर
बाँधे हुए मुझे अपने आप से
किसी धीमी आवाज से
और इन शब्दों से,
उनके झूठ का घाव बचाए हुए है मुझे व्याकरण के कारावास में सच से,
बस किसी अभाव को कुरेदता
खोज में हूँ किसी पेचकश की
कि खोल दूँ इनको
कि देखूँ
कि संभव है आकाश का नीला रंग
बिना ऑक्सीजन के भी
दीवार पर पेंच से जड़ी तस्वीर में
-मोहन राणा
किताब
रुकते अटकते कभी
थक कर खो जाते अपनी ही उम्मीदों में
निराशा को पढ़ते हुए सुबह की डाक में
पूरी हो गई एक क़िताब
किसी अंत से शुरू होती
किसी आरंभ पर रुक जाती
पूरी हो गई एक क़िताब
आकाश गंगा में एक
बूंद पृथ्वी
भटकते अंधकार में
-मोहन राणा
थक कर खो जाते अपनी ही उम्मीदों में
निराशा को पढ़ते हुए सुबह की डाक में
पूरी हो गई एक क़िताब
किसी अंत से शुरू होती
किसी आरंभ पर रुक जाती
पूरी हो गई एक क़िताब
आकाश गंगा में एक
बूंद पृथ्वी
भटकते अंधकार में
-मोहन राणा
भूल-भुलैया
अधजागा ही सोया गया मैं
फिर भी बंद न हुआ सोचना
झरती रही कतरनें मन में
तुम्हें याद करते
कभी हँस देता
कभी सोचता
कोई और संभावना
उस रास्ते पर अब चौड़ी सड़क है
चहल-पहल पर वह जगह नहीं
जो वहाँ थी
बस स्मृति है !
हर गली से हम पहुँचते फिर उसी सड़क के कोने पर
अधजागा मैं बढ़ाता हाथ
छूटते सपने की ओर,
कोई आता निकट
दूर होता जाता भूल-भुलैया में
फिर वहीं अपने संशय के साथ
-मोहन राणा
फिर भी बंद न हुआ सोचना
झरती रही कतरनें मन में
तुम्हें याद करते
कभी हँस देता
कभी सोचता
कोई और संभावना
उस रास्ते पर अब चौड़ी सड़क है
चहल-पहल पर वह जगह नहीं
जो वहाँ थी
बस स्मृति है !
हर गली से हम पहुँचते फिर उसी सड़क के कोने पर
अधजागा मैं बढ़ाता हाथ
छूटते सपने की ओर,
कोई आता निकट
दूर होता जाता भूल-भुलैया में
फिर वहीं अपने संशय के साथ
-मोहन राणा
गिरगिट
हम रुक कर चौंकते हैं जैसे पहली बार
देखते एक दूसरे को
जानते हुए भी कि पहचान पुरानी है,
करते इशारा एक दिशा को
वह हरा कैसा है क्या रंग वसंत का है!
वह गर्मियों का भी नहीं लगता,
आइये ना वहाँ साथ सुनने कुछ कविताएँ
पर उन वनों में विलुप्त है सन्नाटा
अनुपस्थित है चिड़ियाँ
कातर आवाजें वहाँ...
कैसे मैं जाऊँ वहाँ कविताएँ सुनने,
हम रुकते हैं पलक झपकाते
झेंपते
जैसे छुपा न पाते झूठ को कहीं टटोलते
कोई जगह
बदलते कोई रंग
कोई चेहरा
-मोहन राणा
देखते एक दूसरे को
जानते हुए भी कि पहचान पुरानी है,
करते इशारा एक दिशा को
वह हरा कैसा है क्या रंग वसंत का है!
वह गर्मियों का भी नहीं लगता,
आइये ना वहाँ साथ सुनने कुछ कविताएँ
पर उन वनों में विलुप्त है सन्नाटा
अनुपस्थित है चिड़ियाँ
कातर आवाजें वहाँ...
कैसे मैं जाऊँ वहाँ कविताएँ सुनने,
हम रुकते हैं पलक झपकाते
झेंपते
जैसे छुपा न पाते झूठ को कहीं टटोलते
कोई जगह
बदलते कोई रंग
कोई चेहरा
-मोहन राणा
पावती
लौटती हुई रचनाएँ
किसे होता है खेद
संपादक को
कवि को?
शहडोल के शर्मा जी को
परीक्षाओं के कुंजीकारों को
नई सड़क की भीड़ को
किसी अधूरे
बड़बड़ाए वाक्य को
किसे होता है खेद इस चुप्पी में
मुझे कोई खेद नहीं
उन्हें भी कोई खेद नहीं
फिर यह पावती किसके लिए
-मोहन राणा
किसे होता है खेद
संपादक को
कवि को?
शहडोल के शर्मा जी को
परीक्षाओं के कुंजीकारों को
नई सड़क की भीड़ को
किसी अधूरे
बड़बड़ाए वाक्य को
किसे होता है खेद इस चुप्पी में
मुझे कोई खेद नहीं
उन्हें भी कोई खेद नहीं
फिर यह पावती किसके लिए
-मोहन राणा
अंत में
बंद कर देता हूँ
अपने को सुनना
कानों से हाथों को हटाकर
बंद कर देता हूँ
कुछ कहना
शुरू करता हूँ
जानना
बिना किताबों के
बिना उपदेशों के
बिना दिशा सूचक के
बिना मार्गदर्शक के
बिना नक्शे के
बिना ईश्वर के
बस जानना
-मोहन राणा
अपने को सुनना
कानों से हाथों को हटाकर
बंद कर देता हूँ
कुछ कहना
शुरू करता हूँ
जानना
बिना किताबों के
बिना उपदेशों के
बिना दिशा सूचक के
बिना मार्गदर्शक के
बिना नक्शे के
बिना ईश्वर के
बस जानना
-मोहन राणा
सवाल
क्या यह पता सही है?
मैं कुछ सवाल करता
सच और भय की अटकलें लगाते
एक तितर-बितर समय के टुकड़ों को बीनता
विस्मृति के झोले में
और वह बेमन देता जवाब
अपने काज में लगा
जैसे उन सवालों का कोई मतलब ना हो
जैसे अतीत अब वर्तमान ना हो
बीतते हुए भविष्य को रोकना संभव ना हो
जैसे यह जानकर भी नहीं जान पाऊंगा
मैं सच को
वह समझने वाली बाती नहीं
कि समझा सके कोई सच,
आधे उत्तरों की बैसाखी के सहारे
चलता इस उम्मीद में कि आगे कोई मोड़ ना हो
कि कहीं फिर से ना पूछना पड़े
किधर जाता है यह रास्ता,
समय के एक टुकड़े को मुठ्ठी में बंदकर
यही जान पाता कि सब-कुछ
बस यह पल
हमेशा अनुपस्थित
-मोहन राणा
मैं कुछ सवाल करता
सच और भय की अटकलें लगाते
एक तितर-बितर समय के टुकड़ों को बीनता
विस्मृति के झोले में
और वह बेमन देता जवाब
अपने काज में लगा
जैसे उन सवालों का कोई मतलब ना हो
जैसे अतीत अब वर्तमान ना हो
बीतते हुए भविष्य को रोकना संभव ना हो
जैसे यह जानकर भी नहीं जान पाऊंगा
मैं सच को
वह समझने वाली बाती नहीं
कि समझा सके कोई सच,
आधे उत्तरों की बैसाखी के सहारे
चलता इस उम्मीद में कि आगे कोई मोड़ ना हो
कि कहीं फिर से ना पूछना पड़े
किधर जाता है यह रास्ता,
समय के एक टुकड़े को मुठ्ठी में बंदकर
यही जान पाता कि सब-कुछ
बस यह पल
हमेशा अनुपस्थित
-मोहन राणा
कविता
कविता जीवन का क्लोरोफिल
और जीवन सृष्टि का पत्ता
उलटता पृष्ठ यह सोचकर
कौन सोया है इस वृक्ष की छाया में
किसका यह सपना
जो देखता मैं
उसे अपना समझ कर.
-मोहन राणा
और जीवन सृष्टि का पत्ता
उलटता पृष्ठ यह सोचकर
कौन सोया है इस वृक्ष की छाया में
किसका यह सपना
जो देखता मैं
उसे अपना समझ कर.
-मोहन राणा
ढलती एक शाम
कितने आयाम कि चैन नहीं जिसमें
ली यह साँस करने यह सवाल
कि नहीं करूंगा फिर वही सवाल,
मैं चिड़िया हूँ या पतंग
या दोनों ही हूँ एक साथ
उस आयाम में
ढलती एक शाम
-मोहन राणा
ली यह साँस करने यह सवाल
कि नहीं करूंगा फिर वही सवाल,
मैं चिड़िया हूँ या पतंग
या दोनों ही हूँ एक साथ
उस आयाम में
ढलती एक शाम
-मोहन राणा
सर्दियाँ
जमे हुए पाले में
गलते पतझर को फिर चस्पा दूंगा पेड़ों पर
हवा की सर्द सीत्कार कम हो जाएगी,
जैसे अपने को आश्वस्त करता
पास ही है वसंत
इस प्रतीक्षा में
पिछले कई दिनों से कुछ जमा होता रहा
ले चुका कोई आकार
कोई कारण
कोई प्रश्न
मेरे कंधे पर
मेरे हाथों में
जेब में
कहीं मेरे भीतर
कुछ जिसे छू सकता हूँ
यह वज़न अब हर उसांस में धकेलता मुझे नीचे
किसी समतल धरातल की ओर,
-मोहन राणा
गलते पतझर को फिर चस्पा दूंगा पेड़ों पर
हवा की सर्द सीत्कार कम हो जाएगी,
जैसे अपने को आश्वस्त करता
पास ही है वसंत
इस प्रतीक्षा में
पिछले कई दिनों से कुछ जमा होता रहा
ले चुका कोई आकार
कोई कारण
कोई प्रश्न
मेरे कंधे पर
मेरे हाथों में
जेब में
कहीं मेरे भीतर
कुछ जिसे छू सकता हूँ
यह वज़न अब हर उसांस में धकेलता मुझे नीचे
किसी समतल धरातल की ओर,
-मोहन राणा
अस्मिता
क्या मैं हूँ वह नहीं
जो याद नहीं अब,
जो है वह किसी और की स्मृति नहीं क्या
जिनसे जानता-पहचानता अपने आपको
मनुष्य ही नहीं पेड़-पंछी
हवा आकाश
मौन धरती
घर खिड़की
एक कविता का निश्वास!
पर ये नहीं किसी और की स्मृति क्या?
जो याद है बस
भूलकर कुछ
-मोहन राणा
जो याद नहीं अब,
जो है वह किसी और की स्मृति नहीं क्या
जिनसे जानता-पहचानता अपने आपको
मनुष्य ही नहीं पेड़-पंछी
हवा आकाश
मौन धरती
घर खिड़की
एक कविता का निश्वास!
पर ये नहीं किसी और की स्मृति क्या?
जो याद है बस
भूलकर कुछ
-मोहन राणा
स्कूल
पहले मुझे क़िताब की जिल्द मिली
फिर एक कॉपी
बस्ते में और कुछ नहीं बचा इतने बरस बाद
घंटी सुनते ही जाग पड़ा
मैदान में कोई नहीं था दसवीं बी में भी कोई नहीं
क्या आज स्कूल की छुट्टी है सोचा मैंने
हवाई जहाज मध्य यूरोप में कहीं था और मैं
कई बरस पहले अपने स्कूल
धरती ने ली सांस
हँसा समुंदर
आकाश खोज में है अनंतता की
बहुत पहले मैंने उकेरा अपना नाम मेज पर
समय की त्वचा के नीचे धूमिल
कोई तारीख़
कोई दोपहर उड़ा लाती हवा के साथ
किसी बात की जड़
मैं वह दीवार हूँ
जिसकी दरार में उगा है वह पीपल
-मोहन राणा
फिर एक कॉपी
बस्ते में और कुछ नहीं बचा इतने बरस बाद
घंटी सुनते ही जाग पड़ा
मैदान में कोई नहीं था दसवीं बी में भी कोई नहीं
क्या आज स्कूल की छुट्टी है सोचा मैंने
हवाई जहाज मध्य यूरोप में कहीं था और मैं
कई बरस पहले अपने स्कूल
धरती ने ली सांस
हँसा समुंदर
आकाश खोज में है अनंतता की
बहुत पहले मैंने उकेरा अपना नाम मेज पर
समय की त्वचा के नीचे धूमिल
कोई तारीख़
कोई दोपहर उड़ा लाती हवा के साथ
किसी बात की जड़
मैं वह दीवार हूँ
जिसकी दरार में उगा है वह पीपल
-मोहन राणा
कुछ पाने की चिंता
अपने ही विचारों में उलझता
यहाँ वहाँ
क्या तुम्हें भी ऐसा अनुभव हुआ कभी,
जो अब याद नहीं
बात किसी अच्छे मूड से हुई थी
कि लगा कोई पंक्ति पूरी होगी
पर्ची के पीछे
उस पल साँस ताज़ी लगी
और दुनिया नई,
यह सोचा
और साथ हो गई कुछ पाने की चिंता
मैं धकेलता रहा वह और पास आती गई,
अच्छा विचार नहीं बचा सकता
मुझे अपने आप से भी,
उसे खोना चाहता हूँ
नहीं जीना चाहता
किसी और का अधूरा सपना
-मोहन राणा
यहाँ वहाँ
क्या तुम्हें भी ऐसा अनुभव हुआ कभी,
जो अब याद नहीं
बात किसी अच्छे मूड से हुई थी
कि लगा कोई पंक्ति पूरी होगी
पर्ची के पीछे
उस पल साँस ताज़ी लगी
और दुनिया नई,
यह सोचा
और साथ हो गई कुछ पाने की चिंता
मैं धकेलता रहा वह और पास आती गई,
अच्छा विचार नहीं बचा सकता
मुझे अपने आप से भी,
उसे खोना चाहता हूँ
नहीं जीना चाहता
किसी और का अधूरा सपना
-मोहन राणा
आता हुआ अतीत
आता हुआ अतीत,
भविष्य जिसे जीते हुए भी
अभी जानना बाकी है
दरवाज़े के परे ज़िंदगी है,
और अटकल लगी है मन में कि
बाहर या भीतर
इस तरफ़ या उधर
यह बंद है या खुला!
किसे है प्रतीक्षा वहाँ मेरी
किसकी है प्रतीक्षा मुझे
अभी जानना बाकी है
एक क़दम आगे
एक क़दम छूटता है पीछे
सच ना चाबी है ना ही ताला
-मोहन राणा
भविष्य जिसे जीते हुए भी
अभी जानना बाकी है
दरवाज़े के परे ज़िंदगी है,
और अटकल लगी है मन में कि
बाहर या भीतर
इस तरफ़ या उधर
यह बंद है या खुला!
किसे है प्रतीक्षा वहाँ मेरी
किसकी है प्रतीक्षा मुझे
अभी जानना बाकी है
एक क़दम आगे
एक क़दम छूटता है पीछे
सच ना चाबी है ना ही ताला
-मोहन राणा
क्या तुमने भी सुना
चलती रही सारी रात
तुम्हारी बेचैनी लिज़बन की गीली सड़कों पर
रिमझिम के साथ
मूक कराह कि
जिसे सुन जाग उठा बहुत सबेरे,
कोई चिड़िया बोलती झुटपुटे में
जैसे वह भी जाग पड़ी कुछ सुनकर
सोई नहीं सारी रात कुछ देखकर बंद आँखों से !
चलती रही तुम्हारी बेचैनी
मेरे भीतर
टूटती आवाज़ समुंदर के सीत्कार में
उमड़ती लहरों के बीच,
चादर के तहों में करवट बदलते
क्या तुमने भी सुना उस चिड़िया को
-मोहन राणा
तुम्हारी बेचैनी लिज़बन की गीली सड़कों पर
रिमझिम के साथ
मूक कराह कि
जिसे सुन जाग उठा बहुत सबेरे,
कोई चिड़िया बोलती झुटपुटे में
जैसे वह भी जाग पड़ी कुछ सुनकर
सोई नहीं सारी रात कुछ देखकर बंद आँखों से !
चलती रही तुम्हारी बेचैनी
मेरे भीतर
टूटती आवाज़ समुंदर के सीत्कार में
उमड़ती लहरों के बीच,
चादर के तहों में करवट बदलते
क्या तुमने भी सुना उस चिड़िया को
-मोहन राणा
जिसका नहीं कोई चेहरा
यह हवा का जहाज
यात्रा
यह उड़ान
यह खिड़की बादलों में,
मैं हूँ
अगर मूंद लो अपनी आँखें तुम एक पल
वह आवाज़ तुम्हारे मन में
जिसका नहीं कोई चेहरा,
-मोहन राणा
यात्रा
यह उड़ान
यह खिड़की बादलों में,
मैं हूँ
अगर मूंद लो अपनी आँखें तुम एक पल
वह आवाज़ तुम्हारे मन में
जिसका नहीं कोई चेहरा,
-मोहन राणा
Subscribe to:
Posts (Atom)