Wednesday, February 6, 2019

जाओ देखो तो

जाओ, देखो तो
क्या रख आई हूँ तुम्हारी स्टडी -टेबल पर
हल्दी की छींटवाला, एक खत चोरी-भरा

पढ़ लेना समय से
खुली रहती है खिड़की कमरे की
धूप, हवा, चिड़िया से

कहीं उड़ न जाएँ
हल्दी की छींटताज़ी 

आज तुम ही आना किचिन में
कॉफ़ी का मग लेने 
हम्म 
कई दिनों बाद उबाले हैं ढेर टेसू केसरिया
तुम्हें पुरानी फाग याद है न 
मैं कुछ भूल -सी गई हूँ 
कई दिनों से कुछ गुनगुनाया ही नहीं
साफ़ करती रही शीशे घर के
                           -अपर्णा भटनागर

No comments:

Post a Comment