वह दीप चाक पर चढ़ा था
बरसों से ..
किसी के खुरदरे स्पर्श से
स्पंदित मिट्टी
जी रही थी
धुरी पर घूर्णन करते हुए
सूरज को समेटे
अपनी कोख में ..
वह रौंदता रहा
घड़ी-घड़ियों तक ...
विगलित हुई
देह पसीने से
और फिर न जाने कितने अग्नि-बीज
दमक उठे अँधेरे की कोख में ।
तूने जन्म दिया
उस वर्तिका को
जो उर्ध्वगामी हो काटती रही
जड़ अन्धकार के जाले
और अमावस की देहर
जगमगा उठी
पूरी दीपावली बन ।
मिट्टी, हर साल तेरा राम
भूमिजा के गर्भ से
तेरी तप्त देह का
करता है दोहन
और रख देता है चाक पर
अग्नि परीक्षा लेता
तू जलती है नेह के दीवट में
अब्दों से दीपशिखा बन ।
दीप ये जलन क्या सीता रख गई ओठों पर ?
राम से पूछना होगा !
-अपर्णा भटनागर
Showing posts with label Aparna Bhatnagar. Show all posts
Showing posts with label Aparna Bhatnagar. Show all posts
Wednesday, February 6, 2019
सलीब
जब भी सलीब देखती हूँ
पूछती हूँ
कुछ दुखता है क्या ?
वह चुप रहती है
ओठ काटकर
बस अपनी पीठ पर देखने देती है
मसीहा ...
तब जी करता है
उसे झिंझोड़कर पूछूँ
क्यों तेरी औरत
हर बार चुप रह जाती है सलीब ?
तब मूक वह
मेरी निगाहें पकड़ घुमा देती है
और कीलों का स्पर्श
दहला देता है मेरा वजूद
कुछ ठुक जाता है भीतर ।
मेरी आँखें सहसा मिल जाती हैं
मसीहा से ..
वह मेरे गर्भ में रिसता है
और पूरी सलीब जन्म लेती है
मैं उसका बदन टटोलती हूँ
हाथ पैर
मुँह-माथा..
अभी चूमना शेष है
कि ममता पर रख देता है कोई
कंटीला ताज
और मसीहा मुसकराता है..
सलीब की बाहें
मेरा स्पर्श करती हैं
मैं सिहरकर ठोस हो गयी हूँ -
एक सूली
जिस पर छह बार अभियोग चलता है
और एक शरीर सौंप दिया जाता है
जिसने थक्का जमे खून के
बैंगनी कपड़े पहने हैं
कुछ मुझमें भी जम जाता है
ठंडा , बरफ़ , निस्पंद
फिर मैं सुनती हूँ
प्रेक्षागृह में
नेपथ्य से
वह चीख़ता है - "पिता मेरी आत्मा स्वीकार कर"
आकाश तीन घंटे तक मौन है
अँधेरी गुफा में कैद
दिशाएँ निस्तब्ध
कोई मुझे कुचल रहा है..
कुचल रहा है
क्षरण... क्षरण ..
आह ! मेरे प्रेम का मसीहा
सलीब पर टंगा है ।
और मेरी कातरता चुप !

मैं उन्हें जानती हूँ
मैं उन्हें जानती हूँ
उनकी विधवा देह पर
कई रजनीगंधा सरसराते हैं
अपनी सुरभि से लिखती हैं वे
सफ़ेद फूल
और रातभर कोई धूमिल अँधेरा
ढरकता है
चौखट पर जलता रहता है
देह का स्यापा.
एक पुच्छल तारा
करीब से निकलता है सूरज के
अपशकुन से सहमता
देखती हूँ
श्वेत रंग
कुहासे के मैल में
खो बैठा है अपनी मलमल
तब वे ..
वे मुझमें टहलती हैं
और मेरे भीतर एक दूब
कुचल जाती है ..
पीली जड़ों से मैं झांकती हूँ
भीत कदमों से आहत
रजनीगन्धा की पांखें झर गयी हैं
भोर की हवाएं
अब भी हैं उन्मत्त.
-अपर्णा भटनागर
उनकी विधवा देह पर
कई रजनीगंधा सरसराते हैं
अपनी सुरभि से लिखती हैं वे
सफ़ेद फूल
और रातभर कोई धूमिल अँधेरा
ढरकता है
चौखट पर जलता रहता है
देह का स्यापा.
एक पुच्छल तारा
करीब से निकलता है सूरज के
अपशकुन से सहमता
देखती हूँ
श्वेत रंग
कुहासे के मैल में
खो बैठा है अपनी मलमल
तब वे ..
वे मुझमें टहलती हैं
और मेरे भीतर एक दूब
कुचल जाती है ..
पीली जड़ों से मैं झांकती हूँ
भीत कदमों से आहत
रजनीगन्धा की पांखें झर गयी हैं
भोर की हवाएं
अब भी हैं उन्मत्त.
-अपर्णा भटनागर
भूख
भूख का दमन चक्र
अपने पहिये के नीचे
...कुचलता है
औरों की भूख ..
तब भूख सत्ता का
प्रहसन भर होती है
जिसमें अमरत्व के लिए
रक्ष हारते हैं
देव जीतते हैं
और क्षुधा में बँट जाता है संसार
विष-अमृत
स्वर्ग-नरक
जाति-धर्म
संग-असंग
रंग-ढंग
बड़े बेढब ढंग से
हम पृथ्वी पर
कटे नक़्शे देखते हैं ..
भूख अकसर ऐसे ही काटती है
आदमी का पेट -
देशांतर रेखाओं की तरह
या शून्य डिग्री से ध्रुवों की ओर कटते अक्षांश?
जिनके बीच समय का दबाब
तापमान और भूख का भूगोल
नयी परिरेखाएं खींचता है
पर इसका स्खलन नहीं होता
इतिहास के खंडहर की तरह ..
इसे समय की छाती पर
काही, ईवी, कुकुरमुत्ते की तरह
रोज़ उगता देखती हूँ!

लौटना
उस दिन मैंने देखा
कतारें सलेटी कबूतरों की
उड़ती जा रही थीं
उनके पंख पूरे खुले थे
जितनी खुली थीं हवाएं आसमान की
उनके श्यामल शरीर पर काले गुदने गुदे थे
आदिम आकृतियाँ
न जाने किस अरण्य से विस्थापित देहें थीं
उनकी सलेटी चोंच चपटे मोतियों से मढ़ी थीं
जिन पर चिपकी थी एक नदी
जो किसी आवेग में कसमसा रही थी
पर पहाड़ों के ढलान गुम हो चुके थे
संकरी कंदराओं में
बहने को कोई जगह न थी
उनके पंजों में
एक पहाड़ तोड़ रहा था दम
रिसती हुई बरफ कातर
टप-टप बरस रही थी हरी मटमैली आँखों से
मैंने देखा उसकी शिराएं चू रही थीं मूसलधार
और उनकी गंध मेरे रुधिर के गंध - सी थी
सौंधी, नम व तीखी
पर उसमें आशाओं का नमक न था
और विवशताएँ जमी थीं पथरीली.
मैंने देखा उनके पंखों पर ढोल बंधे थे
और गर्दन छलनी थी मोटे घुंघरुओं से
उनके कंठ कच्चे बांस थे
और ज़ुबान पर एक आदिम संगीत प्रस्तर हो चुका था
एक बांसुरी खुदी थी उनके अधरों पर
लेकिन कोई हवा न थी जो उनके रंध्रों से गुज़रती
वे गाना चाहते थे अबाध
पर कोई भाषा फंस गई थी सीने में
और शब्द अटके थे प्राणों में
नामालूम विद्रोह की संभावनाएं आकाश थीं!
वे किसी परती के आकाश में धकेले गए थे
उनकी ज़मीन पर कोई भूरा टुकड़ा न था
जिन पर नीड़ के तिनके जमते
मैंने देखा कांपती अस्फुट आवाजों में
उनकी आकृतियों पर धूल को जमते
पगडंडियों को खोते
उनके घरों में किसी मौसम में चींटियाँ नहीं निकलीं
वे किसी और संस्कृति का हिस्सा हो चुकी थीं
वे भी तो तलाशती हैं आटे की लकीर!
मैंने देखा उड़ते-उड़ते वे स्त्री हो जाते थे
उनके काले केश फ़ैल जाते थे
सफ़ेद आकाश के कन्धों पर
उनके घाघरे रंगीन धागों की बुनावट में परतंत्र थे
और ओढ़ने उनकी स्वतंत्रता पर प्रश्न चिह्न!
उत्कोच में सौन्दर्य को मिले थे
प्रसाधनों के मौन.
उनके चेहरों पर संकोच था
वे सच कहना चाहते तो थे पर कोई सच बचा न था.
काले बादल कोख हो चुके थे
जिसमें हर बार खड़ी हो जाती थीं संततियां
नए संघर्ष के साथ
जो अपनी ही बिजलियों में कौंधती और खो जातीं अंधेरों में.
मैंने देखा आकाश उन्हें घसीट रहा था
वे घिसटते चले गए उसकी गुफाओं में..
इस गुफा पर जड़ा था अवशताओं का भारी पत्थर
द्वार भीतर जाता था पर बाहर का रास्ता न था.
और दृश्य सफ़ेद .
इनके लौटने की सम्भावना?

आस्था
आस्था के अंधे दरवाजों में
पिस गई थी मेरी देह, खून से लथपथ मेरी आत्मा पर गहरी-गहरी चोटों के निशान थे
त्रिशंकु की तरह मेरा विवेक निर्णय के उस आकाश में लटका था
जहाँ मैंने हत्याओं को निर्दोष साबित किया
आस्था को आदमखोर भीड़ हो जाने दिया
उसके नुकीले पंजे किसी इतिहास की गुफा से बाहर आये
बाघ की तरह चमकती उसकी आँखें
भूख -प्यास से लपलपाती जीभ
वह अपने ही गहरे ज़ख्म चाट रहा था ..
शायद कोई उम्मीद थी सब ठीक हो जाने की किसी अल्लसुबह ..
वह गुर्रा नहीं रहा था . इस बार उसकी दहाड़ में अजीब सी आवाज़ थी, व्यथित करती ..
वह रोते-रोते कभी अली का नाम लेता
कभी राम का
उसकी सुबकियाँ आने वाली क्रांति का ऐलान नहीं थीं
न ही किसी परिवर्तन का संकेत करती.
ये नफरत की सूखी घास थी
जिसे अकसर हलकी सी हवा का झोंका बदल देता था आग में
झुलसे हुए चेहरों में काँपता रहता था शहर आने वाले कई बरसों तक।
मेरा पूरा शहर एक सन्नाटा था जो अब भी सोया पड़ा था नींद में
वह मेरे भीतर उतर गया था
और मैं उसे जगाना चाहती थी, सुनाना चाहती थी
उसकी उँगली पकड़कर दिखाना चाहती थी
कि आस्थाओं की क्रूर लपट में
जल गया बाघ, जल गईं फाख्ताएँ
यदि नहीं जला तो साँप बनता वह हरा भरा पेड़
जिसकी ज़हरीली फुँफकार मुझे जब-तब सुनाई देती है
और चीं-चीं करती उड़ रही हैं इस देश की तमाम आस्थाएँ।

नाविक मेरे
ये आज है
कल थक कर बिखर गया है
जैसे थक जाती है रात
और कई आकाशगंगाएं ओढ़ कर सो जाती है
एक तकिया चाँद का सिरहाने रख
सपनों पर रखती है सिर..
और सुबह की रूई गरमाकर
बिनौलों संग उड़ जाती है दूर दिशाओं के देश में
तब अपने आज पर
हरे कदमों संग तुम चल देते हो
जहां से बहकर आती है एक नदी
उसकी लहरों पर सुबह का पुखराज जड़ जाता है पीताभ
तुम इन लहरों पर उतार देते हो कल की नाव
आकाश के पंख काट देते हैं समय का पानी
और तुम आने वाले तूफ़ान पर खोल देते हो अपने पाल
मैं देखती हूँ
तुम्हारी नाव बो आई है
क्षितिज के कमल, सफ़ेद - लाल
और तुम्हारे खुले हाथों ने पकड़ लिया है हवा को
अपने रुख के अनुकूल
कल के किनारे पर जा पहुंची है
तुम्हारी नाव ..
सखा, इस किनारे पर स्वागत हेतु
मैंने सजा रखी हैं सीपियों की बलुआ रंगोलियाँ ..
बचपन के घरौंदे
जिन्हें पैरों पर लादकर बैठी रहती थी विजित भाव से
तुम नाविक हो ..
लौट जाओगे जहां से फूटेगा प्रकाश
मैं रेत में पैर डाल
सजाऊँगी फिर एक किनारा
जहां तुम्हारी नौका लग सके ...अविराम!

ख़त
डेविल्स ऑन द हॉर्स बैक
वे आ रहे हैं
रवांडा वे आ रहे –
बोस्निया के इतिहास, 1915 के मासूम आर्मीनिया
वे आ गए सूडान- डेविल्स ऑन द हॉर्स बैक
दुनिया के कुओं-मैं अपने कबीले की सारी बाल्टियाँ और रस्सियाँ तुम्हें सौंपता हूँ
तुम्हारे मीठे जल के लिए कोई सदी फिर लौट आये मिलने तुमसे!
दुनिया के चारागाहों मैं बीजों की पोटली और मन्नत की घंटियाँ तुम्हारे हवाले करता हूँ कि एक दिन जब सुबह को सांझ का इंतज़ार हो
तो वह लौटे हमारे मवेशियों के साथ
मैं अपनी लड़कियां कहीं छिपा नहीं सका. मुझे माफ़ करना सितारों के सरदार!
पर मैंने ख़त भेजे हैं उनकी याद में –
दुनिया की घनी आबादियों को
खार्तूम और दुनिया की ख़ूबसूरत राजधानियों को
हर पार्लियामेंट को, संसद को, कॉंग्रेस, बून्देस्ताग और मजलिस को
मैंने साफ़-साफ़ लिखा है-
कि दुनिया की गलियों में
हमारी स्मृति में रैलियां निकालो, हर बच्चे को मोमबत्ती जलाना सिखाओ
हर युवा को मैंने छोटे-छोटे झंडे भेजे हैं –सेफ्टीपिन से अपनी जेब पर टांक लो
दुनिया के हर कवि को मैंने ‘शब्द’ पार्सल किये हैं
हर धर्म के पास मैंने इबादत भेजी है
मैंने अपना सारा सामान दुनिया के म्यूज़ियमों को भेजा है
जादू-टोने, मन्त्र और बुद्ध की मूर्तियों की अनगिनत प्रतियाँ दुनिया के महानायकों को भेज चुका हूँ.
यू एन ओ को ‘शांति’ की अपील भेजी है और साथ में अपने पेड़ों, बाग़-बगीचों, नदियों, मैदानों और पक्षियों के डी एन ए सैम्पल भी
मैंने तमाम अस्पतालों से कहा है कि हमारे एकमुश्त अंगों को ले जाओ
हमारी आँखें बहुत दूर तक देखती थीं
हमारे कंठ बहुत मधुर थे और खून बहुत साफ़
हमारे गुर्दे अब भी प्रत्यारोपित किये जा सकते हैं
डेविल्स ऑन द हॉर्स बैक, वे आ रहे हैं ..वे रौंदें
इसके पहले दुनिया के ‘महान जनवाद’
हमारी आत्माओं को किसी सुरक्षित जगह पहुंचा दो.
पहुंचा दो ......
प्यार और दुलार के साथ तुम्हारा डरफर!

फांक
पहली-दूजी कक्षाओं तक मैं यह समझती रही कि
धरती एक नारंगी है
शरबती फांकोंवाली
मीठी खट्टी
पर बड़े होने पर फांक के अर्थ ही बदल गए
सचमुच की फांक बीच आ गई
नारंगी का ज़ायका फिलिस्तीनी हो गया
मुझे लगा कि मेरी देह में यहूदियों की प्राचीन बस्ती है
मुझे लगा कि मैं एक निर्वासित फांक हूँ
मुझे लगा कि नारंगी से छिटककर मैं कहीं दूर जा गिरी हूँ
मैं एक विस्थापित समय का अनपढ़ अंगूठा हूँ
बार-बार किसी सुफ़ैद कागज़ पर लगा नीला ठप्पा.
मैं फोरेंसिकी विभाग में
अपना पता पूछती रही.
उन्होंने मेरे हाथ में इज़राइल की फांक रख दी
मैं उस फांक को लिए चप्पा-चप्पा घूमी
फांक को जोड़ने के लिए दूसरी फांक नहीं थी
फांक में टूटे-फूटे घर मिले
टूटे-फूटे नाम मिले
अधजली रोटियां चूल्हे-चौके मिले
छूटे सामान, खत, डायरियां, तस्वीरें, खिलौने, रेडियो, टी.वी, मोबाइल
इस टूट-फूट को सँभालने रोज़ डाकिया आता है
पार्सल, चिट्ठियों की प्रतिध्वनियाँ
डाकिये के पैरों की आवाज़
सोचती हूँ पतों पर लौट आयेंगे इनके पंछी
वंश-वृक्ष पर नारंगियाँ लटकेंगी बच्चों के लिए
अनभै सांचा.

कवि
जब धूप जंग करती
अपने हौसले दिखाती है
तो अक्सर छाँव का एक टुकड़ा
उसे मुस्कुरा कर देता हूँ
और हथियार
छोड़ जाती है धूप
इस कदर मेरे आँगन में
कि सूरज सहम कर देखता है-
आकाश में कर्फ्यू लगा है
बिना पथराव के?
चाँद से बहस -
उसका संविधान लिखने की-
बिना प्रारूप
खीँच लाता हूँ उसे
उन हाशियों में
जहाँ प्रश्न नहीं उत्तर लिखा है?
समय को
निब की नोक पर रख
न जाने कितने हल चलाता हूँ आखरों के
कि दबी सभ्यताएँ कुनमुनाती
अपने वैधव्य से बाहर
देखती हैं कनखियों से
खोये ठाठ खंडहर पर
इतिहास का बिरवा लगा है?
क्यों जानते नहीं मुझे?
दंभ या सृजन?
प्रलय या विलय?
अस्ति या नास्ति?
मन को खंगालो
तुम्हारी संवेदनाओं की स्याही हूँ
बोलो क्या लिखना बंद करूँ?
-अपर्णा भटनागर
अपने हौसले दिखाती है
तो अक्सर छाँव का एक टुकड़ा
उसे मुस्कुरा कर देता हूँ
और हथियार
छोड़ जाती है धूप
इस कदर मेरे आँगन में
कि सूरज सहम कर देखता है-
आकाश में कर्फ्यू लगा है
बिना पथराव के?
चाँद से बहस -
उसका संविधान लिखने की-
बिना प्रारूप
खीँच लाता हूँ उसे
उन हाशियों में
जहाँ प्रश्न नहीं उत्तर लिखा है?
समय को
निब की नोक पर रख
न जाने कितने हल चलाता हूँ आखरों के
कि दबी सभ्यताएँ कुनमुनाती
अपने वैधव्य से बाहर
देखती हैं कनखियों से
खोये ठाठ खंडहर पर
इतिहास का बिरवा लगा है?
क्यों जानते नहीं मुझे?
दंभ या सृजन?
प्रलय या विलय?
अस्ति या नास्ति?
मन को खंगालो
तुम्हारी संवेदनाओं की स्याही हूँ
बोलो क्या लिखना बंद करूँ?
-अपर्णा भटनागर
रोटी
धूप तो कनक-कनक कर बरसती रही
तब भी जब तुम छाल की गर्माहट
और गुफाओं की सीलन सूंघ बसर करते थे ..
यही तो था -
तुम्हारे आदिम होने का पहला अहसास!...
तब अनजाने ये धूप बो आये थे तुम
और .. और... और
अचानक न जाने कितनी महक
खलिहान बन
तुम्हारी जन्म लेती सभ्यता से
फूट पड़ी
कलकल कर ...
और तब
बस तब बीहड़ में जन्म लेकर
हँसा था पहला गाँव .
तुमने अपने चकमक पर दागी थी
अपनी भूख!
तब भूखी थी सामूहिक भूख!
सो मिल-बाँट सो लिए थे
जी लिए थे ...
बस! तभी हाँ,
तभी ..
इस नींद में स्वप्नों का अंतर
एक फासला ...तय कर गयी भूख!
अजब स्पर्धा दे गयी भूख!
अब रोटी की गोलाई कहीं चाँद है
तो कहीं ठन्डे तवे की गोल जलन!
पेट के छाले बन
दुखती है रोटी ..
रिसती है रोटी ..
और फिर यूँ ही करवट बदल सो जाती है .
कल की बाट है?
या तेरे रंध्रों में पक रही कोई जिजीविषा?

जाओ देखो तो
जाओ, देखो तो
क्या रख आई हूँ तुम्हारी स्टडी -टेबल पर
हल्दी की छींटवाला, एक खत चोरी-भरा
पढ़ लेना समय से
खुली रहती है खिड़की कमरे की
धूप, हवा, चिड़िया से
कहीं उड़ न जाएँ
हल्दी की छींटताज़ी
आज तुम ही आना किचिन में
कॉफ़ी का मग लेने
हम्म
कई दिनों बाद उबाले हैं ढेर टेसू केसरिया
तुम्हें पुरानी फाग याद है न
मैं कुछ भूल -सी गई हूँ
कई दिनों से कुछ गुनगुनाया ही नहीं
साफ़ करती रही शीशे घर के
-अपर्णा भटनागर
क्या रख आई हूँ तुम्हारी स्टडी -टेबल पर
हल्दी की छींटवाला, एक खत चोरी-भरा
पढ़ लेना समय से
खुली रहती है खिड़की कमरे की
धूप, हवा, चिड़िया से
कहीं उड़ न जाएँ
हल्दी की छींटताज़ी
आज तुम ही आना किचिन में
कॉफ़ी का मग लेने
हम्म
कई दिनों बाद उबाले हैं ढेर टेसू केसरिया
तुम्हें पुरानी फाग याद है न
मैं कुछ भूल -सी गई हूँ
कई दिनों से कुछ गुनगुनाया ही नहीं
साफ़ करती रही शीशे घर के
-अपर्णा भटनागर
Subscribe to:
Posts (Atom)