Tuesday, February 5, 2019

किताब

रुकते अटकते कभी
थक कर खो जाते अपनी ही उम्मीदों में
निराशा को पढ़ते हुए सुबह की डाक में

पूरी हो गई एक क़िताब
किसी अंत से शुरू होती
किसी आरंभ पर रुक जाती
पूरी हो गई एक क़िताब

आकाश गंगा में एक
बूंद पृथ्वी
भटकते अंधकार में
                   -मोहन राणा

No comments:

Post a Comment