Tuesday, February 5, 2019

समतल

ऊँचाईयाँ अनुपस्थित हैं यहाँ कि
देख सकता हूँ गोलार्द्ध के आर-पार
अपने को खड़ा एक मैदान के छोर पर पहली बार
देखते एक पवनचक्की को
पवनचक्की को मुझे देखते,
समतल विस्तार की
छुप जाती नगण्यता मेरी
                           -मोहन राणा

No comments:

Post a Comment