Monday, February 4, 2019

चिड़िया

चिड़िया अपने पंखों पर 
उतार लाती है धूप
हर सुबह। 

चोंच भर दाने के लोभ में
नहीं आती चिड़िया

चिड़िया आती हैं,
घर की छत पर ठहरे
पानी में नहाती है,

और छोड़ जाती है
ढेर सारा सुख। 

चिड़िया जो करती है रोज
कितना मुश्किल है
हमारे लिए।
        -कल्पना सिंह-चिटनिस 

No comments:

Post a Comment