हृदय मिले तो मिलते रहना अच्छा है
वक्त के संग - संग चलते रहना अच्छा है
वक्त के संग - संग चलते रहना अच्छा है
ग़म का दरिया अगर ज़िन्दगी को समझो
धार के संग - संग बहते रहना अच्छा है
धार के संग - संग बहते रहना अच्छा है
ख़ुदा मदद करता उनकी जो ख़ुद की करते
हिम्मत से ख़ुद बढते रहना अच्छा है
हिम्मत से ख़ुद बढते रहना अच्छा है
अगर विश्व है, मंदिर-मस्जिद के अधीन
नियमित मंत्रों का जपते रहना अच्छा है
नियमित मंत्रों का जपते रहना अच्छा है
ठीक नहीं नज़रों का फ़ासला 'तारा' से
चाँद अंजुरी में उगते रहना अच्छा है
चाँद अंजुरी में उगते रहना अच्छा है
-तारा सिंह
No comments:
Post a Comment