Tuesday, February 5, 2019

पावती

लौटती हुई रचनाएँ
किसे होता है खेद
संपादक को
कवि को?
शहडोल के शर्मा जी को
परीक्षाओं के कुंजीकारों को
नई सड़क की भीड़ को
किसी अधूरे
बड़बड़ाए वाक्य को
किसे होता है खेद इस चुप्पी में

मुझे कोई खेद नहीं
उन्हें भी कोई खेद नहीं
फिर यह पावती किसके लिए
                             -मोहन राणा

No comments:

Post a Comment